India News (इंडिया न्यूज़), Cyrus Poonawalla, दिल्ली: वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने अपने मित्र शरद पवार को रिटायर होने की सलाह दी है। एनसीपी के विभाजन पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनावाला ने कहा कि पवार के पास प्रधानमंत्री बनने के दो अवसर थे लेकिन चीजें उनके पक्ष में नहीं रहीं। अब उनके रिटायर होने का समय आ गया है।

  • पुणे में बोल रहे थे पूनावाला
  • रिटायर होने की सलाह दी
  • चंद्रयान के लिए इसरो की तारीफ

एक कार्यक्रम में पूनावाला ने कहा, शरद पवार को मेरी सलाह… उनके पास पीएम बनने के दो अवसर थे लेकिन उन्होंने उन्हें खो दिया। वह एक चतुर व्यक्ति हैं। वह (पीएम के रूप में) अच्छी सेवा कर सकते थे लेकिन वे मौके खत्म हो गए। मेरी भी उम्र बढ़ रही है और उनकी उम्र भी बढ़ रही है और इसलिए उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए।

इसरो को बधाई दिया

पूनावाला ने मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस बीच, शरद पवार फिलहाल 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली इंडिया ब्लॉक बैठक की तैयारियों में व्यस्त हैं। पूनावाला ने चंद्रयान की ऐतिहासिक लैंडिंग की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बड़े सम्मान की बात है कि भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। एयरोस्पेस उद्योग को इस सफलता से बहुत फायदा होगा। वह पुणे के रिट्ज कार्लटन होटल में मीडिया से बात कर रहे थे।

यह भी पढ़े-