India News, (इंडिया न्यूज), Delhi AQI : एक और ठंड तो दूसरी ओर जहरीली हवा ने दिल्ली का जीना मुहाल कर रखा है। कुछ दिन पहले दिल्ली की हवा में थोड़ी बहुत सुधार दर्ज की गई थी। लेकिन दो दिन बाद राजधानी का प्रदूषण फिर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। यहां पिछले एक महीने से प्रदूषण ने नाक में दम कर रखा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश ने लोगों को जहरीली हवा से राहत दिलाई थी, लेकिन उसके बाद हालात पहले की तरह ही हो गए। अभी भी AQI का स्तर ‘बहुत गंभीर’ बना हुआ है। हालांकि, इस प्रदूषण का मुख्य कारण वाहन और गाड़ियां हैं। आज का दिल्ली का AQI 326 से ऊपर यानी “बहुत खराब” श्रेणी में रहा। एनसीआर शहरों का AQI भी कमोबेश एक दिन पहले वाली स्थिति पर ही बना हुआ है। बात करें आज यानि 18 दिसंबर की तो आज भी यहां वायू गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी है।
NCR के शहरों का AQI (Delhi Pollution)
- पूरे दिल्ली का AQI 335 है
- आनंद विहार-242
- आईटीआई जहांगीरपुरी-300
- पंजाबी बाग- 267
- नोएडा-192
- ग्रेटर नोएडा-205
- गाजियाबाद -198
सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर
(Delhi AQI)
- राजस्थान, अजमेर 511
- तमिलनाडु, होसुर 386
- दिल्ली, दिल्ली 321
- पंजाब, मंडी गोबिंदगढ़ 280
- दिल्ली, नई दिल्ली अमेरिकी दूतावास 261
- हरियाणा, फ़रीदाबाद 221
- बिहार, बेगुसराय 214
- बिहार,भागलपुर 202
- बिहार, हाजीपुर 198
AQI के बारे में
- एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
- 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
- 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
- 201 और 300 के बीच ‘खराब’
- 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
- 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
- 450 से ऊपर ‘गंभीर’ माना जाता है।
Also Read:-
- यहां जानें क्यों है खास और क्या है इतिहास
- संसद स्मोक कांड के आरोपियों ने किया खुलासा, इस दुकान से खरीदे गए थे स्प्रे छुपाने वाले जूते