Hindi News / Indianews / Delhi Assembly Elections Five Women Candidates Were Successful In Becoming Mlas Atishi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लड़ रहीं थीं 96 महिला उम्मीदवार… केवल 5 को मिली जीत, जानिए कौन हैं जांबाज देवियां?

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 महिला उम्मीदवार विधायक बनने में सफल रहीं।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिली है। भाजपा को 48, आप को 22 सीटों पर जीत मिली है। तो वहीं, अगर हम देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो एक भी सीट में जीत नहीं मिली है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा ने 27 साल का सूखा खत्म करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। एक तरह से पार्टी को दो तिहाई सीटों के साथ स्पष्ट जनादेश मिला। इस चुनाव में आधी आबादी का बहुत बड़ा योगदान रहा।

केवल 5 महिलाओं को मिली जीत

दिल्ली चुनाव के इतिहास में पहली बार महिलाओं ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में मतदान किया। 2025 के चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। जीत के मामले में उनकी किस्मत कुछ खास नहीं रही। इस बार कुल 5 महिला उम्मीदवार विधायक बनने में सफल रहीं। इनमें सीएम आतिशी भी शामिल हैं। इस चुनाव में 96 महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन जीत सिर्फ 5 महिलाओं को मिली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार भाजपा ने 8 महिला उम्मीदवार उतारे थे। वहीं आप और कांग्रेस ने 9-9 महिलाओं को मौका दिया था। चुनाव में भाजपा की 4 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि 1 जीत आप के खाते में गई।

तीन राज्यों की पुलिस और 5 गुनहगारों के बीच कैसे उलझ गई राजा रघुवंशी के मर्डर मिस्ट्री? जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Delhi Election Result (दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन 5 महिलाओं को मिली जीत)

महाभारत की वो सबसे खूबसूरत स्त्री जिसके अपहरण तक के गुन्हेगार बन बैठे थे श्री कृष्ण…कैसा होगा सौंदर्य जिसने भगवान को भी कर दिया मोहित?

आतिशी को मिली जीत

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से कड़े मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराया। तो वहीं, बीजेपी की पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। कांग्रेस की रागिनी नायक तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बाद बीजेपी की नीलम पहलवान नजफगढ़, रेखा गुप्ता शालीमार बाग, शिखा राय ग्रेटर कैलाश से विधायक बनीं।

दिल्ली में अब तक 3 महिलाएं बनीं सीएम

आपको बता दें कि, 2020 के चुनाव में 8 महिला उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहीं। दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य है जिसने रिकॉर्ड 3 महिला सीएम दी हैं। 1998 में बीजेपी की सुषमा स्वराज सीएम बनीं। इसके बाद 1998 से 2013 तक कांग्रेस की शीला दीक्षित सीएम रहीं। फिर 2024 में आप की आतिशी सीएम बनीं।

क्या आपने भी अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी हुई है प्रॉपर्टी? तो कौन होगा उसका असल मालिक हाई कोर्ट ने दिया इसपर अपना जवाब

Tags:

Delhi Election 2025Delhi Election Result 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

कैथल में हाफ मैराथन की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री  नायब सैनी करेंगे उद्घाटन, डीसी व एसपी ने किया आयोजन स्थल व हाफ मैराथन रूट का दौरा 
कैथल में हाफ मैराथन की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री  नायब सैनी करेंगे उद्घाटन, डीसी व एसपी ने किया आयोजन स्थल व हाफ मैराथन रूट का दौरा 
Exclusive Interview Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा बोले: 95 मीटर थ्रो संभव, लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना
Exclusive Interview Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा बोले: 95 मीटर थ्रो संभव, लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना
विकसित भारत बनने में पानीपत इंडस्ट्री की रहेगी अहम भूमिका, कपड़ा मंत्रालय सचिव ने किया औद्योगिक नगरी का विजिट, विकसित भारत के विजन पर उद्योगपतियों से चर्चा
विकसित भारत बनने में पानीपत इंडस्ट्री की रहेगी अहम भूमिका, कपड़ा मंत्रालय सचिव ने किया औद्योगिक नगरी का विजिट, विकसित भारत के विजन पर उद्योगपतियों से चर्चा
हिसार में प्रिंसिपल की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी छात्र गिरफ्तार, मामले में 4 छात्र थे शामिल, प्रिंसिपल की टोका-टाकी से चिढ़े हुए थे आरोपी छात्र 
हिसार में प्रिंसिपल की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी छात्र गिरफ्तार, मामले में 4 छात्र थे शामिल, प्रिंसिपल की टोका-टाकी से चिढ़े हुए थे आरोपी छात्र 
हो गई HTET की तारीख फाइनल : जानें कब और कहां होगी परीक्षा, 4 लाख 5 हज़ार 377 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए हिदायतें जारी 
हो गई HTET की तारीख फाइनल : जानें कब और कहां होगी परीक्षा, 4 लाख 5 हज़ार 377 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए हिदायतें जारी 
Advertisement · Scroll to continue