India News(इंडिया न्यूज), Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो को काफी सुरक्षित वाहन माना जाता है इसलिए रोजाना हजारों लोग इससे यात्रा किया करते हैं। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो अब आपको चौकन्ना होने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर एक वीडिया काफी वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे यात्री का पर्स चुराता नजर आ रहा है जिसके बाद उसके पकड़ लिया जाता और खूब पीटा जाता है। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि वो किस तरीके से हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। आइए इस खबर में हम आपको दिखाते हैं वो वायरल वीडियो।

Hathras Stampede: खुल रही 121 मौतों के पीछे की परतें! क्यों मची भगदड़; अब सामने ये थ्योरी

दिल्ली मेट्रो में चोरी

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स हाथ जोड़कर एक अंकल से माफी मांगता नजर आ रहा है। लेकिन वो शख्स उसे जोर से लात मारता है। इसके बाद उसे थप्पड़ मारता है। चोर कहता है, ‘मैं आज के बाद ऐसा नहीं करूंगा, आज के बाद ऐसा नहीं होगा।’ इस दौरान सभी उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो कह रही है, ‘उसे मारो, पकड़ो, उसे दिखना चाहिए, सबको पता चलना चाहिए कि वो कैसा चोर है।’

Swami Nithyananda: भगोड़े नित्यानंद के कारनामों से उठा पर्दा, 9 साल तक साथ रही महिला ने किया भंडाफोड़

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो में एक चोर पर्स चुराते हुए पकड़ा गया और फिर उसकी पिटाई की गई। इस वीडियो को अब तक 3 लाख 87 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस चोर ने मेट्रो टिकट पर पैसे खर्च किए ताकि वो चोरी कर सके। दूसरे यूजर ने लिखा- बुरे काम का बुरा नतीजा। तीसरे यूजर ने लिखा- आप किसी को इतनी बुरी तरह नहीं पीट सकते। एक और यूजर ने लिखा- उसे CISF को सौंप दो।