इंडिया न्यूज (India News), Delhi Rain, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और NCR में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। आज रविवार को बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार और मंगलवार के लिए भी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजधानी में येलो अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी मानसून के राजधानी में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। जिस कारण दो दिन में यानी कि 26 जून तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने इसके चलते सोमवार और मंगलवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

Also Read: Breaking News: IMD ने अगले 5 दिनों में पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में भारी बारिश की दी चेतावनी