India news (इंडिया न्यूज़),Delhi News, दिल्ली: आप नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से रेफर कर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रेफर किए जाने के बाद दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जैन ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें आज पहले दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया जब उन्हें चक्कर आया और तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन चक्कर आने के कारण तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें – Amit Shah visit Assam: असम दौरे पर हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत