इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Delta And Plus एक ओर जहां कोरोना को लेकर राहत की खबर है वहीं Delta अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। देश में कोरोना वायरस के दूसरे स्वरूप (म्यूटेशन) अब गायब होने लगे हैं, पर डेल्टा या फिर इससे जुड़े अन्य म्यूटेशन अभी चिंता का सबब बने हैं।
Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium (INSACOG) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 1,15,101 सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग करने में कामयाबी मिल चुकी है। इनमें से जहां 45,394 में गंभीर श्रेणी के म्यूटेशन मिले हैं वहीं 41 हजार नमूनों में डेल्टा और डेल्टा प्लस जैसे आक्रामक म्यूटेशन पाए गए हैं। 28,820 में डेल्टा, 5,450 में डेल्टा प्लस और 6,611 में एवाई श्रेणी के म्यूटेशन मिले हैं। इन्साकॉग ने कहा, देश में अब वायरस के दूसरे म्यूटेशन कमजोर होने लगे हैं।
Read More : Fight Against Corona : हर व्यस्क को पहली खुराक सुनिश्चित करें राज्य : मंडाविया
Delta And Plus डेल्टा का ही परिणाम थी देश में कोरोना की दूसरी लहर : Dr. Anurag Agarwal
नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट आॅफ जीनोमिक्स एंड इंटिग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) के Director Dr. Anurag Agarwal के अनुसार, डेल्टा वायरस महामारी को दोबारा से फैलाने की पूरी क्षमता रखता है। भारत में दूसरी लहर इसी का परिणाम थी। आईजीआईबी ने डेल्टा को लेकर भारत का पहला अध्ययन भी किया था। इसमें पता चला कि टीका ले चुके व्यक्ति को भी डेल्टा संक्रमित कर सकता है।
Delta And Plus कर्मचारी किसी स्तर पर न बरतें लापरवाही : Mansukh Mandaviya
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना से जंग अंतिम चरण में है। राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में उन्होंने कहा, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
Delta And Plus फ्रांस में पांचवीं लहर शुरू, जर्मनी में चौथी के आसार
ब्रिटेन, रूस और जर्मनी के बाद अब फ्रांस में भी वायरस की गति तेज हो गई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री आॅलिवर वेरन ने कहा है कि फ्रांस में कोरोना महामारी की पांचवीं लहर की शुरुआत हो गई है। वहीं, जर्मनी में चौथी लहर के आसार हैं। रूस में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित 83 फीसदी बिस्तर भर गए हैं। बीते 24 घंटे में वायरस रिकॉर्ड 1,239 मरीजों की जान ले चुका है। वहीं, जर्मनी में चौथी लहर की आशंका है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने देश के लोगों को चेताया है कि महामारी का अभी अंत नहीं हुआ है।
Read More : Delta Variant भारत में अब भी डेल्टा वैरिएंट का खतरा बरकरार
Read More : Corona Update कोरोना के 10,126 नए केस, एक्टिव में भी रिकॉर्ड गिरावट
Connect With Us : Twitter Facebook