होम / Donate For Desh: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लॉन्च किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

Donate For Desh: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लॉन्च किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : December 18, 2023, 1:14 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Donate For Desh: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति और बात दोनो माननी पड़ेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।

कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश (देश के लिए दान) अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान पर कहा कि पहली बार कांग्रेस देश के लिए दान करने को कह रही है।

पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।’ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल से अधिक उम्र के हर भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में कांग्रेस को दे सकते हैं।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT