Hindi News / Indianews / Effect Of Intense Heat In The State Mercury Crossed 40 Degrees In 23 Cities Weather Will Remain The Same Today

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, बिहार-झारखंड में बारिश, राजस्थान में गर्मी का कहर, दिल्ली-NCR में क्या रहेगा हाल?

Aaj Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। दो दिन पहले बादल छाने से जहां दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट आई थी, वहीं अब राजधानी में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Aaj Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। दो दिन पहले बादल छाने से जहां दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट आई थी, वहीं अब राजधानी में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। यहां भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बिहार और झारखंड दोनों जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Video : नन्ही सी जान को खंडहर में छोड़ गए मां-बाप… दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने किया बच्ची का रेस्क्यू, सीएम योगी से की मदद की अपील

‘कोई भी सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए’, America से व्यापार वार्ता पर जयशंकर का बड़ा दावा, दुनियाभर में मची खलबली!

aaj kaa mausam

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाने जा रही है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इस बीच यह भी संभावना है कि दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

यूपी के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। यूपी के जिलों का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, पूर्वी यूपी में हल्की बारिश भी हो सकती है।

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की उनके घर पर मिली लाश, पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने भागलपुर, गया और पटना जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं झारखंड की बात करें तो जमशेदपुर और रांची समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

राजस्थान और गुजरात में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई इलाकों में लू जैसे हालात बने हुए हैं, जिसके आगे भी जारी रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुजरात की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

पांचों पांडव पुत्रों में से इस 1 पांडव को अपना पति नहीं मानती थी द्रौपदी…जिसने सिखाया जीवन का पाठ आखिर क्यों उसी को स्वीकार नहीं कर पाई पांचाली

Tags:

aaj ka mausamWeather news today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue