होम / Explosion On INS Ranveer नौसेना के 3 जवानों की मौत, कई घायल

Explosion On INS Ranveer नौसेना के 3 जवानों की मौत, कई घायल

Vir Singh • LAST UPDATED : January 19, 2022, 4:50 pm IST

Explosion On INS Ranveer

इंडिया न्यूज, मुंबई:

नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर (INS Ranveer) पर मंगलवार देर शाम को विस्फोट हो गया। घटना मुंबई की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में नौसेना के तीन जवानों की मौत हो गई और कई लोग घायल (many injured) बताए गए हैं। ाूत्रों के मुताबिक 11 जवानों का स्थानीय नेवी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

बोर्ड आफ इंक्वायरी के आदेश

नौसेना के अधिकारी ने बताया कि नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। जहाज के चालक दल ने स्थिति को काबू में कर लिया है। उन्होंने कहा कि आईएनएस रणवीर (INS Ranveer) नवंबर-2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट आपरेशनल तैनाती पर था। उन्होंने बताया कि यह युद्धपोत जल्द बेस पोर्ट पर वापस पहुंचने वाला था। मामले की जांच के लिए बोर्ड आफ इंक्वायरी (board of inquiry) के आदेश दे दिए गए हैं।

Also Read : Explosion in Gujarat Chemical Factory 4 की मौत 30 कर्मचारी घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.