गुलाटी रेस्टोरेंट
साल खत्म होने को है और आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ जरूर घूमने जाएंगे। अगर आपका प्लान इंडिया गेट के आसपास जाने का बन रहा है तो गुलाटी रेस्टोरेंट जरूर जाएं। यहां का बटर चिकन बहुत ही फेमस है क्योंकि यह क्रीमी भी होता है और स्वादिष्ट भी।
यह अंदर से बहुत ही अच्छा है और बड़े परिवार के लिए भी अच्छा है। यहां जाने का पता है- 6, पंडारा रोड, मार्केट, नियर इंडिया गेट, नई दिल्ली, दिल्ली- 110003
ढाबा- ए पंजाबी थीम रेस्टोरेंट
आप पंजाबी हो या नहीं लेकिन यह जाकर आपको पूरा पंजाबी वाला फील आने वाला है। यह का स्वादिष्ट खाना और पंजाबी एम्बिएंस हर किसी को पसंद आ जाए। अगर बटर चिकन आपका पसंदीदा है तो यहां जरूर जाएं।
आप अगर एक बार यहां का बटर चिकन खा लेंगे तो बाकी जगहों का नाम भूल जाएंगे। यहां जाने का पता है- ए-5, ब्लॉक-ए विशाल एनक्लेव, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली, दिल्ली- 110027
मोती महल रेस्टोरेंट
मुंह में पानी ले देने वाला यह का बटर चिकन अगर आपने एक बार खा लिया तो उंगलियों को चाटते रह जाएंगे। शादियों का सीजन शुरू हो गया है और शॉपिंग के लिए आप चांदनी चौक जरूर जाएंगी।
अगर आप चांदनी चौक जाने की सोच रही हैं तो मोती महल जरूर जाएं। यहां का पता है- 3704 नेताजी सुभाष मार्ग, नियर चांदनी चौक, दरिया गंज, नई दिल्ली, दिल्ली- 110002
काके दा होटल
दिल्ली के कनॉट प्लेस के इस रेस्टोरेंट में अगर आप नहीं गए हैं तो अब जरूर जाएं। 1931 से चल रहा यह रेस्टोरेंट बहुत ही टेस्टी बटर चिकन सर्व करता है। अगर आपका प्लान कनॉट प्लेस जाने का बन रहा है तो तो काके दा होटल जरूर जाएं।
यह आपको बहुत ही टेस्टी बटर चिकन मिलेगा जिसे आप खाते रह जानेंगे। यह जाने का पता है- शॉप नंबर- 67, मुनिसिपल मार्केट, कनॉट लेन, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली- 110001