India News(इंडिया न्यूज),Foreign Ministry: पनामा में भारतीय राजदूत डॉ. सुमित सेठ को निकारगुआ में भारतीय राजदूत के तौर पर नियुक्त किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, भरतीय विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) द्वारा जारी निर्देश में विदेश में नियुक्त भारत के दो राजदूतों की नई नियुक्तियां की हैं। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि डॉ. सुमित सेठ को निकारगुआ गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। बता दें कि, डॉ. सुमित सेठ वर्तमान में पनामा गणराज्य में भारत के राजदूत हैं।

राजदूत विश्वास विदु सपका की नई नियुक्ती (Foreign Ministry)

वहीं इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, पेरू गणराज्य में भारत के राजदूत विश्वास विदु सपकाल की भी नई नियुक्ति की है। सपकाल को बोलीविया के प्लुरिनेशनल राज्य के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।

ये भी पढ़े