Hindi News / Indianews / Former Cabinet Secretary Rajiv Gauba Was On Tuesday Appointed As A Full Time Member Of The Niti Aayog

कौन हैं वो धाकड़ IAS अधिकारी, जिसे नियुक्त किया गया नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य, कर चुका है ये कमाल

पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मंगलवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया।

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Rajiv Gauba:पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मंगलवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। राजीव गौबा को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई है।

अधिसूचना में क्या कहा गया

अधिसूचना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने राजीव गौबा, आईएएस (जेएच:1982) सेवानिवृत्त को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों के लिए लागू समान नियमों और शर्तों पर नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।

सीएम नायडू का ड्रीम प्रोजेक्ट बनेगा भविष्य के शहरों के लिए एक मॉडल, आने वाले समय में चीन-अमेरिका भी करेंगे ‘अमरावती’ की तारीफ

Rajiv Gauba

कौन हैं सचिव राजीव गौबा

झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी गौबा ने 2019 से अगस्त 2024 तक पांच साल तक देश के शीर्ष नौकरशाह के रूप में कार्य किया।उन्होंने अन्य जिम्मेदारियों के अलावा केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया है, जो वामपंथी उग्रवाद प्रभाग की महत्वपूर्ण देखरेख करते हैं। पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक किया है। 2016 में केंद्र सरकार में लौटने से पहले उन्होंने 15 महीने तक झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया। गौबा ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के रूप में भी काम किया है। उन्होंने 4 साल तक IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) के बोर्ड में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है।

जेल में साहिल से मिलने पहुंची नानी ने खोल कर रख दिए सारे राज, आरोपी के मां को लेकर किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गए लोग

मनाली-लेह हाईवे को किया गया बहाल, कठिन मौसम में BRO का सराहनीय प्रयास, मौसम का बिगड़ता हाल

पति को छोड़कर दूसरे शख्स से प्यार करती थी महिला, फिर पूरे गांव के सामने पत्नी की बॉयफ्रेंड से करा दी शादी, बोला- जाओ मैं…

Tags:

Rajiv Gauba
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue