इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोमवार को देश के पूर्व राष्टपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते का पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि इंदरजीत सिंह के भाजपा के साथ जुड़ने से पार्टी को पंजाब में मजबूती मिलेगी। इनके साथ आने से सिख समाज को और पूरे पंजाब को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने में समर्थ रहेंगे। वहीं सदस्यता ग्रहण करते हुए इंदरजीत सिंह ने कहा कि उनके दादा ज्ञानी जैल सिंह की मनोकामना पूरी हुई। इंरदजीत सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बाद भी उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके दादा की यह हमेशा से इच्छा थाी कि उनका पोता कांग्रेस की बजाय भाजपा के लिए कार्य करे। इस तरह से  उन्होंने अपने दादा जी की इच्छा पूरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वे किसी महत्वाकांक्षा से नहीं आए हैं, पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वे उसे पूरी तरह निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए काम करने को अपनी प्राथमिकता बताया।