India News(इंडिया न्यूज), G20 News: आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखऱ सम्मेलन का आगाज हो गया है। दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया भर के सबसे ताकत वर नेता इस वक्त मौजूद है। करीब 10 बजें जी-20 कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद शुरु किया गया। वहीं अब ज जी-20 सम्मेलन का पहला सेशन खत्म हो गया है। जिसके बाद दोपर तीन बजे दूसरा सेशन शुरु किया जाएगा।

वहीं पीएम मोदी ने पहले सेशन की जानकारी देते हुए ट्विट कर बताया कि मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा जोर दिया है। यह एक पृथ्वी की भावना के साथ है कि भारत ने LiFE मिशन जैसी पहल पर काम किया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया है, ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है – एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, सौर ऊर्जा का उपयोग, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन पर बात हुई।

 

‘सबका साथ’ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया- पीएम मोदी

 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जी20 कार्यक्रम के संबोधन में  कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन, ‘सबका साथ’ का प्रतीक बन गई है। यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। 60 से अधिक शहरों में देश की 200 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। ‘सबका साथ’ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया था कि अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा मानना ​​है कि हम सभी इस प्रस्ताव से सहमत हैं।”

पीएम मोदी ने मोरक्को भूकंप पर व्यक्त किया दुख

जी 20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने मोरक्को भूकंप पर दुख व्यक्त करते हुए अपने संबोधन को शुरु किया। उन्होंने कहा, “जी 20 की कार्यवाही शुरू करने से पहले, मैं मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत पेशकश करने के लिए तैयार है।” इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता।”

अफ्रीकी संघ को मिली स्थाई सदस्यता

शिखर सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के प्रमुख को अपनी सीट लेने के लिए आमंत्रित किया।

ये भी पढ़े