इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Gallantry Award 2022: देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस (Republic day) के मौके पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) से सम्मानित किया जाता है। सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार पाने वाले वीरों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार 939 पुलिस कर्मियों (police personnel) को उनके शौर्य के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।
इसमें 189 वीरों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा के लिए 88 वीरों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएम) और 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम) दिया जाएगा। पुलिस मेडल पाने वाले 189 वीरों में से 134 कर्मियों को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में उनके वीरता के कामों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में उनकी वीरता के लिए 10 वीरों को, दिल्ली के लिए 3, झारखंड के लिए 2, मध्य प्रदेश के लिए 3, महाराष्ट्र के लिए 7, मणिपुर के लिए 1, उत्तर प्रदेश के लिए 1 और ओडिशा में अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले 9 वीरों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सीआरपीएफ के 30 जवानों को भी पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एसएसबी के 3 जवानों भी को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। परेड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक पुरुष टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक महिला टीम मोटरसाइकिल पर अपने करतब दिखाएगी।
लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग दिल्ली एरिया, परेड कमांडर होंगे और मेजर जनरल आलोक काकर, चीफ ऑफ स्टाफ दिल्ली एरिया, परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे। परेड के दौरान विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक राजपथ पर मार्च किया जाएगा।
वीरता के लिए पुलिस मेडल (पीएमजी) | 189 |
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएम) | 88 |
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम) | 662 |
गैलेंट्री अवॉर्ड लिस्ट
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 42 जेल कर्मियों को सुधार सेवा मेडल प्रदान किए जाएंगे।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति सुधार सेवा मेडल | 5 |
सराहनीय सेवा के लिए सुधार सेवा मेडल | 37 |
Read More: Encounter In Jammu Kashmir सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.