India News ( इंडिया न्यूज़ ) Ghee Test At Home : घी का मूल्य सभी डेयरी उत्पादों में सबसे ज्यादा है। इसकी एक बड़ी वजह है कि इसे बनाने में मेहनत के साथ लागत भी लगती है। घी को ताकत का खजाना माना गया है। लेकिन महंगी होने की वजह से बहुत से लोग इसे नहीं खा पाते हैं। खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम बात है। घी भी इससे अछूता नहीं है। मिलावट करने वाले घी में भी मिलावट कर देते हैं। मिलावटी चीज खाने से सेहत पर गंभीर असर होता है। तो जानिए कैसे पता करें बाजार में मिल रहा असली या नकली घी है।
घी में मिलावट करते हैं यह
घी की मात्रा बढ़ाने और उसकी लागत कम करने के लिए मिलावट करते हैं। उसमें सस्ते या कम गुणवत्ता वाले पदार्थ को घी में मिला देते हैं। जिसमें वनस्पति तेज, पिघला हुआ मक्खन, वनस्पति, एनिमल फैट और हाइड्रोजनेटेड ऑयल आदि की मिलावट की जाती है। जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। साथ ही ऐसा करने से घी का पोषण मूल्य कम हो जाता है।
ऐसे करें घी कि जांच
एक टेस्ट ट्यूब में लगभग एक चम्मच पिघला हुआ घी और समान मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक एसिड लें फिर इसमें एक चुटकी चीनी मिलाएं एक मिनट तक हिलाएं और पांच मिनट तक छोड़ दें थोड़ी देर बाद आपको वनस्पति या मार्जरीन के निचले हिस्से में आपको लाल रंग का दिखने लगेगा।