Gold Silver Price Today 21 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 21 March 2022 : कल से जारी सोने की कीमत में गिरावट आज भी जारी है। सोने की कीमत 0.15 फीसदी कम होकर 51,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 0.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव आज बढ़कर 68,019 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

बता दें कि होली के त्योहार पर सोने चांदी कीमतों में इजाफा हुआ था लेकिन आज सोने की कीमत कुछ कम हुई है। बीते माह चांदी ने भी 74 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था। इसके बाद से अब तक 6000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आ चुकी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का दाम भी बढ़ गया है। कच्चे तेल का कीमत सोमवार को 110 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है।

मिस्ड कॉल से पता करें दाम

Gold Silver Price Today 21 March 2022

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Gold Silver Price Today 21 March 2022

Also Read : Gold Silver Price Today 17 March 2022 होली पर सोने की कीमत में हुआ इतना इज़ाफ़ा, चांदी ने भी लगाई छलांग

Connect With Us : Twitter Facebook