Gold Silver Price Today 25 February 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 25 February 2022 आज सोने और चांदी की कीमत में कुछ रहत आई है। एमसीएक्स पर आज सोने का भाव में 1.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जिसके साथ सोने की कीमत 50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। यदि इसकी तुलना वीरवार से करे तो इसमें 1656 रुपये की तेजी देखने को मिली थी। चांदी का दाम भी बढ़ कर 66 हजार के पार पहुंच गया था। लेकिन आज यानि शुक्रवार को चांदी की कीमत फिर से गिरकर 66 हजार के नीचे आ गई है। MCX पर ताजा हाल की बात करें तो आज इस कीमती धातु का दाम 2.06 फीसदी टूटकर 64,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price Today 23 February 2022Gold Silver Price Today 23 February 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

ऐसे तय होती है सोने की कीमत

Gold Silver Price Today 24 January 2022Gold Silver Price Today 24 January 2022

ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय гидра होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत 7 सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

Also Read : Gold Silver Price Today 24 February 2022 देश में आज सोने चांदी के भाव इस प्रकार 

Connect With Us : Twitter Facebook