होम / Gold Silver Price Today 4 April 2022 जानिए आज के सोने चांदी के दाम

Gold Silver Price Today 4 April 2022 जानिए आज के सोने चांदी के दाम

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 4, 2022, 1:23 pm IST

Gold Silver Price Today 4 April 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 4 April 2022 सोने चांदी की कीमतों में आज फिर से गिरावट आई है। ऐसे में यदि आप सोने चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। दरअसल, एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत में 0.25 फीसदी गिरकर 51,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई है, वहीं चांदी के दाम में 0.23 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम 

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अल

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान 

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read : Petrol Diesel Price Today 4 April 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, CNG ने भी लगाई छलांग

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.