India News (इंडिया न्यूज), Gujarat Sultan Mahmud Begada: अगर आपको इतिहास में दिलचस्पी है तो आप उस जमाने के राजाओं के बारे में पढ़ना शुरू कर दीजिये। उस ज़माने के राजा अपने अलग-अलग अंदाज या हौंसलों के लिए जाने जाते थे। वहीं कुछ को ऐसा शौक था, जिसके बारे में जानकर हम आज के ज़माने में चौंक जाते हैं। आज हम यहां आपको ऐसे ही एक सुल्तान के बारे में बताएंगे। जिसके बारे में कहा जाता था कि उस राजा के साथ कोई महिला अगर संबंध बना ले तो उसकी मौत हो जाती थी।
कौन थे वो सुल्तान?
वो गुजरात के छठे सुल्तान महमूद बेगड़ा (Mahmud Begada) थे। उनका पूरा नाम अबुल फत नासिर-उद-दीन महमूद शाह प्रथम था। वह अपने खाने-पीने की आदत और जहरीले स्वभाव की वजह से इतिहास में काफी प्रसिद्ध हुए। आज भी लोग उन्हें जहरीले सुल्तान के नाम से जानते हैं। पुर्तगाली यात्री बाबोसा की किताब ‘द बुक ऑफ ड्यूरेटे बाबोसा वॉल्यूम 1’ में सुल्तान के जीवन के बारे में जिक्र किया गया है। इस पुस्तक के मुताबिक महमूद बेगड़ा को बचपन से ही जहर खिलाया गया था। उसके पिता का ये मानना था कि ऐसा करने से महमूद को कोई जहर देकर नहीं मार पाएगा। इसीलिए शुरू से ही उसके खाने में हल्का जहर मिलाया जाता था। ऐसा करने के कारण ही महमूद का शरीर जहरीला हो गया था।
एक महिला ने सिर्फ सोकर जीता 9 लाख रूपये का ईनाम, ट्रिक जान रह जाएंगे हैरान
उनका थूक भी था जहरीला
‘द बुक ऑफ ड्यूरेटे बाबोसा वॉल्यूम 1’ के मुताबिक वो जिस भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते थे, उसकी तुरंत मौत हो जाती है। उसके शरीर पर जो भी मक्खी बैठती थी वो अपनी जान गंवा बैठती थी। इन सब कारणों की वजह से लग उससे काफी डरते थे। इटैलियन यात्री लुडोविको डि वर्थेमा ने अपनी किताब ‘इटिनेरारियो डी लुडोइको डी वर्थेमा बोलोग्नीज’ में बताया कि बेगड़ा इतनी जहरीला था कि अगर वह पान खाकर किसी के ऊपर थूक देता था, तो उस शख्स की मौत हो जाती थी। सुल्तान अपने जहरीले शरीर के अलावा खानपान की वजह से भी चर्चा में रहते थे। वह दिन में 35 किलो खाना खाता था। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि वो एक बार में 12 दर्जन तक केले खा सकता था।
‘अधजला शव, पेड़ पर लटका बैग…’, दिल्ली में UPSC की तैयारी करने आये इस छात्र की कैसे हुई मौत?