India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है। हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। हरियाणा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा में बीजेपी जहां तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है, वहीं कांग्रेस के लिए वापसी की संभावना न के बराबर है। आज हरियाणा की जनता अपना फैसला सुना दी कि अगले 5 साल के लिए हरियाणा की गद्दी कौन संभालेगा। लेकिन इस बीच सबकी निगाहें हरियाणा की हॉट सीटों और बड़े चेहरों पर रहेंगी।
शक्ति रानी शर्मा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से की तरफ से कालका से बड़ी जीत दर्ज की है। कालका से शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस ने यहां से सीटिंग विधायक प्रदीप चौधरी को 10201 वोट से हराया है।
नायब सिंह सैनी: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी इस बार कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव जीत गए है। इससे पहले वे करनाल से उपचुनाव जीत चुके हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने लाडवा सीट चुनी है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा: हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां पर आगे भी चल रहे हैं। वह जीत के काफी करीब है
विनेश फोगट: जुलाना विधानसभा सीट से पहलवान विनेश फोगाट ने जीत दर्ज कर ली है। 15 राउंड की काउंटिंग के बाद उन्होंने बीजेपी के योगेश कुमार को 5 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है।बता दें जुलाना विनेश फोगाट का ससूराल है जहां से कांग्रेस ने इस बार ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को मैदान में उतारा था।
अनिल विज: अंबाला कैंट में भी काफी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज 8805 वोटो से आगे हैं। इस सीट पर अनिल विज को कांग्रेस से नहीं बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार से जोरदार टक्कर मिल रही है।
MP News: शराब पीते हुए बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच पड़ताल के बाद होगी कार्रवाई