India News (इंडिया न्यूज), Haryana: नायाब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। इससे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जा रहा है। दरअसल यह रणनीति जननायक जनता पार्टी (JJP) को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए बनाई गई है। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।
बता दें कि, दिल्ली से पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और महासचिव तरूण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गये हैं। हरियाणा प्रभारी विप्लव देव भी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जेजेपी-बीजेपी के अलग होने की स्थिति में हरियाणा में सरकार बचाने और नई सरकार बनाने की सभी संभावनाओं पर फैसला लिया जाएगा। हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने पर भी विचार किया जा सकता है।
बीजेपी के पास कुल कितनी सीट
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। बीजेपी के पास 41 विधायक हैं। उन्हें 6 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा इसे गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है। अगर जेजेपी अलग होती है तो बीजेपी के पास 48 विधायकों का समर्थन होगा। कांग्रेस की बात करें तो सदन में उसके 30 विधायक हैं। जबकि जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (अभय चौटाला) के पास 1 विधायक है और 1 विधायक निर्दलीय है।
ये भी पढ़े- Shahrukh-Priyanka की फैन है Miss World, इन चीजों से होती है इंस्पायर