होम / Car fell in Vyas River: हरियाणा नंबर की कार ब्यास नदी में गिरी

Car fell in Vyas River: हरियाणा नंबर की कार ब्यास नदी में गिरी

India News Editor • LAST UPDATED : September 19, 2021, 5:08 pm IST

इंडिया न्यूज, हिमाचल प्रदेश:
रविवार सुबह करीब आठ बजे लोगों ने कार को ब्यास नदी में गिरे (Car fell in Vyas River) देखा। यह हादसा मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिंद्राबनी के पास कवारी में हुआ। मंडी पुलिस अभी तक कार में एक ही व्यक्ति के सवार होने और लापता होने की पुष्टि कर पाई है। चालक के अलावा कार में कितने लोग थे, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए प्रशासन ने गोताखोर बुलाए हैं। ब्यास नदी में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन लापता का कुछ पता नहीं चला।

Local’s saw the Car fell in Vyas River

रविवार सुबह लोगों ने हरियाणा नंबर की एचआर 42जी 7007 कार को ब्यास नदी में गिरे (Car fell in Vyas River) देखा। सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। पुलिस टीम ने नदी में उतर कर सर्च अभियान शुरू किया। कार तक पहुंच कर उसकी तलाशी ली गई। कार में कोई व्यक्ति या शव बरामद नहीं हुआ। कार के अंदर पुलिस को एक आरसी मिली जिससे पता चला कि कार हरियाणा की है।

जहां कार गिरी है, वहां ब्यास नदी का बहाव तेज है, आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार लोग बह गए होंगे। इनकी तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया है। एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के चलते कार में सवार सभी लोगों के बह जाने की आशंका है। कार के अंदर एक आरसी मिली है। इसमें मौजूद पते पर संपर्क किया गया जिससे पता चला कि कार मालिक ने अपनी गाड़ी किसी को दी थी।
कार लेकर मनाली घूमने गया था। कार में उस व्यक्ति के अलावा और कितने लोग सवार थे इस बारे कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

Must Read:- यूएन ने कहा, तापमान की रफ्तार ऐसी ही रही तो भयावह होंगे परिणाम

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT