India News(इंडिया न्यूज), Hathras stampede: यूपी के हाथरस में भगदड़ में 121 लोगों के जान जाने के बाद से नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ फरार है। उनका किसी को खबर नहीं है कि वो कहा है। अब डिटेल सामने आई है कि भोले बाबा ने मौके से फरार होने के बाद किन-किन लोगों से बात की थी।

मामले में 6 लोग गिरफ्तार

देर रात पुलिस फोर्स ने बाबा के मैनपुरी वाले आश्रम में छापा मारा था। लेकिन बाबा वहां नहीं मिला। मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कॉल डिटेल में क्या जानकारी मिली

मिली जानकारी के अनुसार नारायण साकार हरि  घटना वाले दिन दोपहर 1:40 मिनट पर ही मौके से निकल गया था। पुलिस के कॉल डिटेल चेक करने पर पता चला कि ‘भोले बाबा’ को 2:48 मिनट पर आयोजक देवप्रकाश मधुकर का फोन गया। बाबा और मधुकर के बीच 2 मिनट 17 सेकंड तक बात हुई थी।

100 की उम्र में Smriti Biswas का हुआ निधन, आखिरी वक्त में ऐसे नजर आने लगीं थीं एक्ट्रेस

इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4:35 बजे तक बाबा की फोन लोकेशन मैनपुरी आश्रम में मिली। इस दौरान ‘भोले बाबा’ ने कुल तीन नंबरों पर बात की। पहला नंबर महेश चंद्र नाम के शख्स का था, जिससे उन्होंने 3 मिनट तक बात की। दूसरा नंबर संजू यादव नाम के शख्स का था, जिससे उन्होंने सिर्फ 40 सेकंड बात की। तीसरा नंबर रंजना के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिससे बाबा ने करीब 11 मिनट 33 सेकंड तक बात की।

खास बात यह है कि रंजना आयोजक देवप्रकाश की पत्नी हैं, जिनके फोन से देवप्रकाश ने संभवतः बात की थी। बाकी दो नंबर भी आयोजन समिति से जुड़े लोगों के हैं, जिनमें महेश चंद्र बाबा का खास तौर पर जिक्र किया गया है। वहीं, 4:35 मिनट के बाद बाबा का फोन बंद हो गया और अभी भी बंद है।

बता दें पुलिस ने  ‘भोले बाबा’ के आश्रम पर बीती रात में मैनपुरी पुलिस ने छापेमारी की थी।  इस दौरान एसपी सिटी, सीओ भोगांव के साथ पुलिस टीम आश्रम में पहुंची थी। पुलिस टीम आश्रम के अंदर करीब 1 घंटे से ज्यादा तक रही।