India News (इंडिया न्यूज), Heatwave: देश के कुछ हिस्से पहले से ही भीषण गर्मी की चपेट में हैं। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो से तीन दिनों के लिए कई राज्यों में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया। जिसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का भी नाम शामिल है। बढ़ती गर्मी की वजह से सरकारी एजेंसियों ने स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है।
कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि पूर्वी भारत में बुधवार तक “अत्यधिक गर्म स्थिति” होने की उम्मीद है। जबकि यह अगले पांच दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में जारी रहेगा। वहीं IMD ने तेलंगाना, कर्नाटक और सिक्किम के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही यह भी बताया गया कि पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलेंगी।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो महिलाएं समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया
सावधानी बरतने का आदेश
आंध्र प्रदेश के कलाईकुंडा और कंडाला में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा के बारीपदा का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद बिहार का शेखपुरा चौथा सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में “गर्मी की बीमारी और हीटस्ट्रोक विकसित हो सकता है”। मौसम कार्यालय ने लोगों से “अत्यधिक सावधानी” बरतने को कहा है।