India News (इंडिया न्यूज़), Heavy Rain: देशभर में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। देश के अधिकतर इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सिक्किम और नॉर्थ बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन प्रदेशों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में बारिश के चलते कुछ हिस्सों में बाढ़ आ सकती है।

अलग-अलग स्टेशनों से वापस किया गया किराया

उत्तर रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों से दो दिनों में यात्रियों को 52,93,938 रुपये किराया वापस किया गया है। इसके साथ ही सड़क मार्ग से 481 यात्रियों को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़, हरिद्वार से देहरादून और शिमला से कालका पहुंचाया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने इसे लेकर जानकारी दी कि उत्तराखंड और हरियाणा की राज्य सरकारों की मदद से बीच मार्ग में फंसे हुए सभी यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

दिल्ली के इन इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी

  • यमुना बाज़ार
  • आईटीओ
  • राजघाट
  • सिविल लाइन
  • उस्मानाबाद
  • मॉन्टेसरी
  • मजनू का टीला़
  • निगम बोध घाट
  • जैतपुर
  • गीता कॉलोनी
  • कश्मीरी गेट – आईएसबीटी

ये भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली में बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूल बंद करने का आदेश, दिल्ली के इन इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी