हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधनमंत्री मोदी बुधवार को चंबी पहुंचे. यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के लोगों ने पांच साल पहले कांग्रस को यहां से विदा कर दिया था. इस बार के चुनाव में भी यहां की सत्ता पर काबिज होने से उन्हें रोकने के लिए उनके खिलाफ मतदान करने की जरूरत है.

PM मोदी ने कही ये बातें

  • चंबी, हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। इसलिए भाजपा की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है।
  • कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है। तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला, 60 साल हो गए अब तक वापस नहीं आई।
  • आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती।
  • केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है।