India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh: हिमाचल में बारिश के कहर को देखते हुए प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीछले 60 साल में हिमाचल में ऐसा नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘ पिछले 60 साल में ऐसा किसी नहीं देखा जिस तरह की स्थिति बनी हुई है। इस बार बारिश की मौसम में हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। फंसे लोगों को बचाया जा रहा है। हम लोग बचाव अभियान में वर्तमान सरकार को पूरा सहयोग दे रहे हैं।’
हिमाचल प्रदेश में इस वक्त मॉनसूनी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। बारिश के कारण लेंडस्लाइड और दुर्घटनाएं की खबरे आ रही है। इसके अलावा बाढ़ और सड़कों के टूटने की वजह से काफी नुसान हुआ है। प्रदेश के जिला मंडी में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात है। बीते दिन तीन लोग पानी के तेज बहाओं में फंस गए थे, जिन्हें कल रेस्क्यू किया गया। बारिश और बाढ़ की वजह से पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया।
बारिश के चलते करोड़ों का लॉस
वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बारिश और बाढ़ के चलते प्रदेश के लिए चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सिचुएशन की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश में एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। उन्होंने बताया कि अब तक बारिश की वजह से स्टेट को 3 से 4 हजार करोड़ का लॉस हुआ है।
ये भी पढ़ें- Flood: बारिश और बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की समीक्षा बैठक