होम / Himachal: हिमाचल में जारी है बारिश का कहर, लैंडस्लाइड की घटनाओं से अब 21 लोगों की मौत

Himachal: हिमाचल में जारी है बारिश का कहर, लैंडस्लाइड की घटनाओं से अब 21 लोगों की मौत

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 14, 2023, 8:23 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल प्रदेश में मॉनसूनी बारिश ने एक बार फिर कहर मचा दिया है। पिछले 24 घंटों से लगातार  बारिश के चलते प्रदेश में लैंडस्लाईड और बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। सोमवार को राजधानी शिमला के समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं शिमला में ही लैंडस्लाईड की वजह से 20-25 लोगों के फसें होने की बात सामने आई। इसके अलावा भारी बारिश और बादल फटने की वजह से एक बार फिर प्रदेश की व्यास नदी उफान पर आने लगी है। नदी के किनारे बसे लोगों को भी प्रशासन द्वारा अलर्ट पर रखा गया है।

शिमला में भूस्खलन और राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ” 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।”

 

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

वहीं प्रदेश में अभी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी है। IMD के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  अगले 24 घंटो के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है और 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Robert Vadra: प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘50% कमीशन वाले बयान पर जानें पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा? 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.