Holika Dahan 2023: हिंदू धर्म में होली का त्योहार अत्यधिक महत्व को दर्शाता है। यह त्योहार 2 दिन का होता है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है वहीं दूसरे दिन रंग खेला जाता है। लेकिन इस वर्ष होलिका दहन की तारीख को लेकर उलझन की स्थिति बनती दिखाई दें रही है। किसी का कहना है कि होलिका दहन 6 मार्च को होगा तो वहीं कोई कह रहा है कि ये 7 मार्च को होगा। ऐसे में सही तारीख कौन सी है इसको जानना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख के माध्यम हम जानते हैं होलिका दहन किस दिन हैं और होली कब खेली जाएगी।
भद्राकाल में होलिका दहन करना अशुभ
इस साल के पंचांग के अनुसार होली की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च यानि आज हो रहा है। इसके अतिरिक्त 7 मार्च की शाम तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। वहीं, इस वर्ष 6 मार्च शाम 4 बजकर 48 मिनट से भद्रा काल लग रहा है जो अगले दिन 7 मार्च सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। मान्यतानुसार भद्रा काल के दौरान होलिका दहन नहीं किया जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि भद्रा में होलिका दहन करना अशुभ होता है और इससे घर की सुख-शांति व समृद्धि नष्ट होती है।
जानें होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त
इस चलते इस साल भद्रा का साया हट जाने के बाद 7 मार्च की शाम को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं अगर हम बात करें इसके शुभ मुहूर्त की तो 7 मार्च को ये शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। आप सिर्फ इस दौरान ही होलिका दहन कर सकते हैं। इस मुहूर्त में होलिका दहन करना बेहद शुभ होगा जिसका फल जातक के साथ-साथ उसके परिवार को भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट