Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक पुल के पास 48 वाहन एक ट्रक की चपेट में आने से टकरा गए। ये वाहन इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 50 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार देर शाम यह हादसा तब हुआ जब कंटेनर ने पुल के पास ढलान से उतरते समय अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।
कंटेनर के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना की वजह से कंटेनर के ब्रेक का फेल होना बताया जा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी, दमकल कर्मी और राहगीर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। दो अस्पतालों में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नावले ब्रिज इलाके में रात करीब 8.30 बजे यह घटना हुई है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने हादसे को लेकर कहा कि यह दुर्घटना नवले पुल पर हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी यानि की पीएमआरडीए की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को संभाला। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने की नजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।