India News (इंडिया न्यूज), Howrah to Mumbai Expressway: झारखंड में बड़ी घटना हुई जहां हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह घटना झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसावां-बड़ा बम्बू स्टेशन के बीच हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारण मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।

जिसके बाद रेलवे ने झारखंड रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

मामले का अपडेट जारी है…

चुनाव आयोग को SC से बड़ी राहत! EVM और VVPAT पर पुनर्विचार याचिका खारिज