India News(इंडिया न्यूज), Durg Incident: छत्तीसगढ़ के भिलाई से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश की। बता दें कि रजत प्रताप सिंह और प्रियंका की शादी को एक साल हो गया लेकिन जोड़े के बीच संबंध कुछ खास नहीं है। पति ने विवादों के चक्कर में पत्नी से बदला लेने की कोशिश की और उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। मामले के बाद रजत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और प्रियंका का इलाज चल रहा है।
UP BJP अंदरखाने क्यों बन रहा बैटलग्राउंड? फ्रंटफुट पर आमने-सामने CM Yogi और डिप्टी सीएम
पति की हैवानियत
भिलाई के सेक्टर एरिया में आज एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया तो वहीं कार से कुचलने की कोशिश भी की गई । इस दौरान पत्नी प्रियंका सिंह का पैर कार से कुचल गया। इस पूरी घटना के वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि 24 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका था। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने ससुराल में रह रही थी।
चुनाव आयोग को SC से बड़ी राहत! EVM और VVPAT पर पुनर्विचार याचिका खारिज
चलती कार से पत्नी को फेंका नीचे
प्रियंका आज अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान सनकी युवक रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन सनकी रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार से घसीटा और चलती कार से फेंक दिया। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। आरोपी युवक ने 72 वर्षीय उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता कें परिजनो ने आरोपी पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।