India news(इंडिया न्यूज़), Punjab Politics: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक दूसरे खिलाफ लागातार बयान दे रहे है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि मैं सीएम के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर सकता हूं। इस चेतावनी के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गयी है। दरअसल राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान से प्रदेश में ड्रग माफिया और कानून व्यवस्था के सवाल पर पत्र लिखा है। जिसका जवाब सीएम के तरफ से नहीं दिया जा रहा है।

आइपीसी की धारा 124 के तहत मुकदमा दर्ज करुंगा

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि मैं सीएम भगवंत मान को एक महिने का समय देता हूं। उसके बाद भी उन्होंने हमारी पत्रों का जवाब नहीं दिया तो मैं उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 124 के तहत मुकदमा दर्ज करुंगा। उन्होंने कहा मैं इस पूरे मामले पर राष्ट्रपति को पत्र लिख सकता हूं। राज्यपाल पर रौब जमाने के आरोप में सीएम या किसी और पर मामला दर्ज किया जा सकता है। राज्यपाल ने आगे कहा कि प्रदेश की स्थिती बेहद गंभीर है। हमेशा मुझे अनगिनत शिकायतें मिलती है। कानुन सही से काम नहीं कर रहा है। नशीले दवा के कारण प्रदेश की हालात ठीक नहीं है। यहां हर पांचवा लोग नशे का आदी हो गए है।

सीएम ने किया था पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजधानी चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर हमला बोलते हुए कहा था कि गवर्नर की चिट्ठियों में हमेशा पावर हंगर देखने को मिलती है। वे सत्ता के भूखे है। इसके साथ ही सीएम ने कहा राज्यपाल साहब पंजाबियों के जज्बातों का टेस्ट ना लो, हम पंजाबियों ने देश को आजादी लेकर दी है। देश की रक्षा करने के लिए पंजाबी सीना तानकर खड़ा रहता है। सीएम ने आगे कहा पंजाबियों की हक छिनने की कोशिश की गई तो हम लड़ना भी जानते है।

भाजपा ने लगाया सीएम पर आरोप

प्रदेश के सीएम और राज्यपाल में जारी विवाद के बीच पंजाब भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य के सीएम, दिल्ली के मुख्यमंत्री के तरह अहंकारी है।भाजपा नेता ने अपने ट्वीटर पर लिखा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अहंकार के तरह ही भगवंत मान जी का स्वभाव है। जिसके कारण पंजाब के शासन में टकराव हुआ है। सीएम ड्रग माफिया और कानून व्यवस्था के बारे में अपने सवालों और चिंताओं पर माननीय राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित जी को जवाब नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े