India News (इंडिया न्यूज), CM Sukhvinder Singh Sukhu: इन दिनों हिमाचल प्रदेश में खाने का मेन्यू काफी चर्चा में रहता है। दरअसल हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का समोसा कोई खा गया था। जिसके बाद सीबीआई जांच बिठानी पड़ी थी। फिर इसके बाद अब आज खबर आ रही है कि, सीएम सुक्खू की डिनर पार्टी में जंगली चिकन परोसने पर राजनीतिक बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री कल शिमला के दूरदराज क्षेत्र चौपाल के टिक्कर गांव के दौरे पर थे। रात को उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति के घर डिनर का कार्यक्रम रखा था, जहां उनके डिनर में जंगली चिकन परोसा गया।
वीडियो हो रहा वायरल
सीएम सुक्खू के इस डिनर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, अधिकारियों और अन्य लोगों को जंगली चिकन खाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हालांकि जंगली चिकन खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में जंगली चिकन भी शामिल था, वहीं भाजपा भी इसे लेकर आक्रामक है और कार्रवाई की मांग कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक सुधीर शर्मा ने इसे लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जंगली चिकन का शिकार भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन मुख्यमंत्री ने जंगली चिकन पर भरोसा किया, जो निंदनीय है।
सीएम सुक्खू ने दिया स्पष्टीकरण
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, गांव वाले स्थानीय हैं, देसी चिकन खाते हैं, इसलिए वे मुझे भी परोस रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नॉनवेज हिमाचल प्रदेश का खाना है।