भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में वेल्स 4-2 से मात दी है। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। बता दें पहले स्थान पर इंग्लैंड है। इंडिया के पास भी इंग्लैंड के बराबर सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया इंग्लैंड से थोड़ी पाछे रह गई है। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। ऐसे में टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को शाम 7:00 बजे से खेलेगी।

भारत की तरफ से  शमशेर सिंह ने पहला गोल 21वें मिनट में किया। उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। शमशेर के बाद आकाशदीप ने लगातार दो गोल किए। आकाशदीप ने दोनों फील्ड गोल किए। उन्होंने 32वें और 45वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मैच के चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इस विश्व कप में उनका पहला गोल है। आकाशदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।