होम / Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज़ हैं ये कई रोचक रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज़ हैं ये कई रोचक रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?

Monu Kumar • LAST UPDATED : February 1, 2023, 12:22 pm IST

नई दिल्ली।(Finance Minister Nirmala Sitharaman has many interesting Records)देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2023-2024 के लिए संसद में बजट पेश कर रही हैं। निर्मला सीतारमण ने अब तक कुल चार केंद्रीय बजट पेश किए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह अब तक की एकमात्र महिला हैं। यह बतौर वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण का पांचवा बजट है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए न सिर्फ देश के आम लोगों के लिए बल्कि मोदी सरकार  के लिए भी यह काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार का चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है।

निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के शीर्ष चार में जगह पाने के लिए कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। पहले रक्षा मंत्री के तौर पर और उसके बाद वित्त मंत्री के तौर पर। ऐसे में हम आपको बताएंगे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज कई रोचक रिकॉर्ड की। सीतारमण से पहले अगर बात करें तो ये दोनों ही पोर्टफोलियो सिर्फ पुरुषों के पास थे। इंदिरा गांधी का नाम अपवाद रूप में है।

केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए सीतारमण ने 162 मिनट तक दिया था भाषण

बजट पेश करते समय सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के नाम ही दर्ज है। ये तारीख थी 1 फरवरी 2020 जब उन्होंने केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए कुल 162 मिनट का अपना भाषण दिया था।

सीतारमण से पहले लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। सिंह ने 2003-04 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए कुल 135 मिनट तक भाषण दिया था। लेकिन अगर शब्दों की संख्या के हिसाब से बात करें तो यह  रिकॉर्ड पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पास है।  मनमोहन सिंह ने 1991 में बजट पेश करते समय 18,650 शब्दों का प्रयोग किया था।

साल 2021 में निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman)ने पहला Paperless Budget किया पेश

कोरोना महामारी के दौरान 2021 में निर्मला सीतारमण ने पहला पेपरलेस बजट पेश कर एक और नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज़ किया। वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में अपना बजट भाषण डिजिटल टैबलेट के जरिए पढ़ा था। भाषण पूरा होने के बाद बजट के सारे दस्तावेज मोबाइल एप के जरिए सभी को उपलब्ध कराए गए। उसके बाद 2022 में भी सीतारमण ने पेपरलेस बजट की ही परंपरा जारी रखा। जबकि 2021 में पेपरलेस बजट पेश किया गया था, अब यह चलन बन गया है। इस साल का केंद्रीय बजट 2023-24 भी कागज रहित ही है।

Nirmala Sitharaman का ये होगा पांचवां केंद्रीय बजट 

निर्मला सीतारमण ने अब तक सिर्फ 4 ही केंद्रीय बजट पेश किए हैं। वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण  यह उपलब्धि हासिल करने वाली अब तक की पहली महिला हैं। 2019 में वह केंद्रीय बजट पेश करने वाली स्वतंत्र भारत के इतिहास में दूसरी महिला बनीं। बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी स्वतंत्र भारत में केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला थीं। इंदिरा गांधी ने 1970 में वित्तीय वर्ष 1970-71 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया था।

Also Read: अमेरिकी राष्ट्रपति के आग्रह पर जून-जुलाई में PM मोदी जा सकते हैं अमेरिका

लेटेस्ट खबरें

Iran-Israel dispute: क्या थम जाएगी ईरान-इजरायल के बीच का युद्ध? जानकारों ने बताई ये बड़ी वजह
Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Astra 2 Missile मिसाइल का परीक्षण जल्द, हाई स्पीड मारक क्षमता से दुश्मनों पर बनाएगी निशाना
US intelligence On Pakistan: शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारी का खुलासा, पाकिस्तान ने आर्थिक दिक्कत के बावजूद अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा
Swapna Shastra: गलती से सपने में देख लिए हैं तोता और हंस, यहां जानिए खुश रहेंगे या नाखुश
RR vs KKR: सुनील नरेन के शतक पर जोश बटलर की पारी पड़ा भारी, RR ने KKR को 2 विकेट से हराया
Tibetan Students: चीन क्यों कर रहा तिब्बती छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण के लिए मजबूर, जानें भारत से क्या है कनेक्शन