India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। 13 दिसंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम का आज (15 दिसंबर को) आखिरी और तीसरा दिन (India News Manch 2023) है। जहां आज मंच पर जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिला। क्योंकि मंच पर भाजपा और कांग्रेस का आमना-सामना हुआ। जिसमें भाजपा के दिग्गज नेता आदेश गुप्ता और कांग्रस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली का आमना-सामना हुआ। जिसके बाद तो क्या बात थी दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर कई सारे आरोप लगाएं।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का जिम्मेदार कौन?

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने शुरूआत के साथ ही भाजपा और आम आदमी पार्टी पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके साथ ही उन्होने कहा कि, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का जिम्मेदार राज्य सरकार और बीजेपी है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि, दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। दिल्ली की जो हालत है उसके लिए केंद्र भी जिम्मेदार है। दिल्ली के लोगों को समझना होगा कि वह अपने बच्चों के लिए कैसा वातावरण तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस से ज्यादा दिल्ली संघर्ष कर रही।

बीजेपी का अश्वमेध घोड़ा दिल्ली पर क्यों रुकती है?

इसके साथ ही दिल्ली में भाजपा के प्रदर्शन पर लवली ने बोला कि, बाकी जगहों के अलावा दिल्ली में अश्वमेध घोड़ा रुकी नहीं बल्कि मजबूती से चल रहा है।

AAP सरकार प्रदूषण कम करने में फेल

वहीं दिल्ली को लेकर बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर फटकार लगाई थी। केजरीवाल प्रदूषण को कंट्रोल करने में फेल रहे है।

ये भी पढ़े