India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि, ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। वहीं अब मंच पर बीजेपी के दिग्गज नेता देवूसिंह चौहान का आगमन हुआ है। जिसके साथ ही उन्होने बीजेपी के काम के बारे में बात करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में भजपा के प्रदर्शन के बारे में बात की। बता दें कि, देवुसिंह जेसिंगभाई चौहान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। भारत के संचार राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
मोदी की गारंटी के G का अर्थ
वहीं इन दिनों लगातार चर्चा में चल रहा मोदी की गारंटी को लेकर देश की सियासत में जोरदार गर्माहट है। विपक्ष भी लगातार इस वाक्य को लेकर बीजेपी को घेर रही है। जिसके बाद भाजपा नेता देवूसिंह चौहान ने मोदी की गारंटी के G का अर्थ बतातें हुए कहा कि, इसका मतलब विकास से संबंधित है। इसका अपराध से कोई लेना देना नहीं है।
बीजेपी के लिए देश पहले
इसके साथ ही देवू सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, जहां विपक्ष अपने आपको को पहले रखती है, लेकिन हमारी पार्टी देश को पहले रखती है। वहीं चौहान ने तकनीक को लेकर कहा कि, ट्रांसपेरेंट सरकार बनाने के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़ना अहम है। हमारा देश 5G की स्पीड से आगे बढ़ेगा।
युवाओं को सशक्त बनाना आवश्यक
जानकारी के लिए बता दें कि, इसके बाद उन्होने युवा शक्ति को लेकर कहा कि, युवा हमारे देश के निव है। उन्हें सशक्त बनना आवश्यक है। जिसके बाद चौहान ने महिलाओं के बारे में बात करते हुए भी उन्हें सशक्त बनाने की बात की।
ये भी पढ़े
- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर आया रक्षा मंत्री का बयान, जानें क्या कहा
- India News Manch 2023 LIVE Day-2: इंडिया न्यूज़ मंच पर ‘देवों के देव महादेव फेम एक्टर मोहित रैना, पल-पल की अपडेट यहां