India News (इंडिया न्यूज), Servey on New Parliament: पांच दिवसीय संसद का विशेष सत्र सोमवार यानि 18 सितंबर को संसद भवन की पुरानी इमारत में शुरू किया गया। मंगलवार को संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरु की जाएगी। पुराने संसद भवन पीएम मोदी ने भावुकता के साथ आखिरी भाषण देते हुए 75 सालों की यात्रा का जिक्र किया। बता दें कि पुराने संसद भवन में पहली लोकसभा का सत्र मई 1952 में हुआ था। तब से अब तक संसद की हर कार्यवाही इस भवन से चलती रही है।

वहीं मंगलवार को नए संसद भवन में सदन की कार्यवाही शुरु होने के साथ देश फिर नए जोश के साथ अपनी विकास की दिशा में काम करेगा। सरकार के द्वारा बुलाए गए इस विशेष सत्र के मुद्दों को लेकर चर्चाएं गर्म है।अब ऐसे में सियासी गलियारों से लेकर आम जनता के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहें हैं। इन्हीं कयासों के साथ इंडिया न्यूज़ ने नए संसद भवन पर कुछ सवालों के साथ सर्वें किया। इस सर्वें में पुरानी संसद और नए सदन की कार्यवाही को लेकर 4 सवाल पूछे गए हैं। इन पर आम लोगों ने आपनी राय रखी है।

नई संसद पर इंडिया न्यूज़ का सर्वें



सवाल-1:- पुराने संसद भवन का सबसे गौरवमयी पल आप किसे मानते हैं?

  • A- आज़ादी के बाद नेहरू का ऐतिहासिक भाषण पर 7.43% लोगों ने वोट दिए।
  • B. संविधान सभा ने संविधान पर लगाई मुहर पर 11.49% लोगों ने वोट दिए।
  • C. तीन तलाक बिल का पास होना पर 7.88% लोगों ने वोट दिए।
  • D. कश्मीर में धारा 370 हटाने वाला विधेयक पारित पर 50.00% लोगों ने वोट दिए।
  • E. इनमें से सभी पर 20.27% लोगों ने वोट दिए।
  • F. कह नहीं सकते पर 2.33% लोगों ने वोट दिए।
  • Grand Total-  100.00%

सवाल-2:- पुराने संसद भवन की सबसे कड़वी यादों में आपके लिए कौन से पल हैं?

  • A- संसद भवन पर हमला पर 45.72% लोगों ने वोट दिए।
  • B- इमरजेंसी का एलान पर 17.57% लोगों ने वोट किया
  • C- शाह बानी प्रकरण में द मुस्लिम वगेन एवट पर 3.35% लोगों ने वोट दिए।
  • D. कैश फार वोट कांड पर 3.83% लोगों ने वोट दिए।
  • E-इनमें से सभी  पर 18.92% लोगों ने वोट दिए।
  • F. कुछ नही सकते पर 10.53% लोगों ने वोट दिए।
  • Grand Total- 100.00%

सवाल-3:- आपके मुताबिक नई संसद में कौन से बिल पर सबसे पहले चर्चा होनी चाहिए?

  • A. वन नेशन वन इलेक्शन पर 23.20% लोगों ने वोट दिए।
  • B. महिला आरक्षण बिल पर 17.34% लोगों ने वोट दिए।
  • C. यूनिफॉर्म सिविल कोड पर 20.50% लोगों ने वोट दिए।
  • D. इंडिया का नाम भारत करने पर चर्चा पर 14.64% लोगों ने वोट दिए।
  • E. इनने से सभी पर 16.89% लोगों ने वोट दिए।
  • F. कह नहीं सकते पर 7.43% लोगों ने वोट दिए।
  • Grand Total- 100.00%

सवाल-4:- क्या नई संसद भवन बनने के बाद डिमिलिटेशन यानी सांसदों की संख्या बढ़ाने का फ़ैसला जल्द होना चाहिए ?

  • A. 63.95% लोगों ने “हां ” में जवाब दिया।
  • B.  26.13% लोगों ने “नही” में जवाब दिया।
  • C. कह नहीं सकते पर 9.91% लोगों ने वोट किए।
  • Grand Total- 100.00%

ये भी पढ़ें –