होम / नीता अंबानी से भी अमीर इस महिला ने जीत लिया हिसार, बीजेपी कांग्रेस ताकती रह गई मुंह, संपत्ति जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

नीता अंबानी से भी अमीर इस महिला ने जीत लिया हिसार, बीजेपी कांग्रेस ताकती रह गई मुंह, संपत्ति जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Sohail Rahman • LAST UPDATED : October 8, 2024, 4:40 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Savitri Jindal Win Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि, हिसार विधानसभा सीट पर देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, जब भाजपा से सावित्री जिंदल को टिकट नहीं मिली तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और अब उन्होंने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राम निवास रारा को 20,000 से ज़्यादा वोटों से हराया है। फोर्ब्स के सितंबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 3.65 लाख करोड़ रुपये है।

कब-कब चुनाव लड़ी सावित्री जिंदल 

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सावित्री जिंदल 2009 और 2014 का हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली सावित्री जिंदल को जीत नसीब हुआ था। लेकिन फिर 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कमल गुप्ता से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अगर हम 2009 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली सावित्री जिंदल ने जीत हासिल की थी और इस चुनाव में उन्हें 32,866 वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाले निर्दलीय गौतम सरदाना को 18,138 वोट मिले थे।

मोदी-शाह नहीं ये है हरियाणा का असली ‘चाणक्य’, किया ऐसा खेला…पलट गई कांग्रेस की गाड़ी

2014 के विधानसभा चुनाव में मिली हार 

साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में कमल गुप्ता को 42,285 वोट और सावित्री जिंदल को 28,639 वोट मिल पाए थे। 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल करके विधानसभा पहुंची थी। अब 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर सावित्री जिंदल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है।

हरियाणा में BJP की बढ़त पर राकेश टिकैत का विवादित बयान, जानिए क्या कहा?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.