India News (इंडिया न्यूज), Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। देश को जल्द ही भारतीय रेलवे की ओर से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल सकती है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन दिल्ली और मुंबई के बीच चलेगी।

Asaduddin Owaisi: लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा-Indianews

इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इंडिया टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण कार्य बेंगलुरु में जोरों पर चल रहा है, जो अब अपने अंतिम चरण में है। रिपोर्ट के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें से 10 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकंड एसी और एक कोच फर्स्ट एसी के लिए रिजर्व रहेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 2 सीटिंग कम लगेज रैक (एसएलआर) कोच भी होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन की स्पीड बढ़ाने की योजना है। कहा जा रहा है कि यह ट्रेन 160 से 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

दिल्ली और मुंबई रूट क्यों चुना गया?

रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को सिर्फ दिल्ली और मुंबई के बीच ही चलाने की योजना क्यों बनाई? इसका जवाब यह है कि दिल्ली-मुंबई रूट काफी व्यस्त रहता है। इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है और ऐसी मांग भी उठ रही थी। दूसरी तरफ बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस प्रोजेक्ट के लिए गुजरात में दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे पर 130 मीटर लंबे ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। स्टील ब्रिज का निर्माण गुजरात के वडोदरा के पास दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे पर किया गया। स्टील ब्रिज का निर्माण सड़क यातायात को बाधित किए बिना 24 घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया।

स्पीकर चुनाव के लिए NDA ने चला सियासी चाल, इस बैठक में हुई चर्चा