Indian Fishermen Taken Into Custody

इंडिया न्यूज, चेन्नई:

Indian Fishermen Taken Into Custody श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु (Tamilnadu News) के तीन मछुआरों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुड्डोकोटाई जिले में रामेश्वरम द्वीप के पास से अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तीनों भारतीयों मछुआरों हिरासत में लिया गया। तमिलनाडु पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने भी घटना की पुष्टि की है।

Also Read : श्रीलंका की नौसेना ने 16 भारतीयों को क्यों किया गिरफ्तार, जानें क्या है वजह? Why Sri Lankan Navy Arrested 16 Indians, Know What Is The Reason?

श्रीलंका के मायलाटी बंदरगाह ले जाया गया

अधिकारी के अनुसार घटना कल देर रात की है। हिरासत में लिए गए मछुआरों की उम्र 30, 35 और 57 वर्ष है। वह कराईनगर के जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। मछुआरे जिस नाव का इस्तेमाल कर रहे थे उसे भी श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया। है। सीआईडी की एक शाखा क्यू ब्रांच पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए मछुआरों को जांच के लिए श्रीलंका के मायलाटी बंदरगाह ले जाया गया।

Also Read : Bangladeshi Fishermen Arrested Off West Bengal Coast पश्चिम बंगाल तट से 88 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook