India News ( इंडिया न्यूज़ ) International Mountain Day 2023 : अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस हर साल 11 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहाड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करने के लिए नामित किया गया था। वहीं, संयुक्त राष्ट्र संघ ने लोगों के जीवन में पहाड़ों के महत्व और अहम भूमिका को पहचानने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस को मनाने की परंपरा की शुरुआत की। यूएन की ओर से इस घोषणा के बाद पहली बार 11 दिसंबर 2003 को पहला अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया गया था। जानिए इसका इतिहास और महत्व।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का इतिहास

पहाड़ों के संरक्षण को लेकर दुनिया का ध्यान 1992 में शुरू हुआ था, जब पर्यावरण और विकास पर यूएन सम्मेलन में एजेंडा 21 के अध्याय 13 ‘नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्र का प्रबंधन: सतत पर्वतीय विकास’ पर जोर दिया गया। इस तरह के व्यापक समर्थन के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित की।इसके बाद 11 दिसंबर, 2003 से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाने लगा। तब से ही अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस हर साल मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस ने पहाड़ों की पारिस्थितिकी के मुद्दे को गंभीरता से लेने के लिए काफी अहम भूमिका निभाई। इसका असर पर्वतीय पर्यटन पर भी पड़ता है। उसी का नतीजा है कि पिछले कुछ सालों में पर्वतीय पर्यटन की लोकप्रियता में इजाफा देखा गया है। ये वहां रहने वाले लोगों के लिए आर्थिक महत्व रखता है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में काफी मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें –

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेटी के बर्थडे पर खास वीडियो किया शेयर, बेटी की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस