India News (इंडिया न्यूज), Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की पहली वर्षगांठ पर दुनिया को बड़ा तोहफा दिया है। इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े वैज्ञानिक आंकड़ों को शोधकर्ताओं के शोध के लिए सार्वजनिक कर दिया है। पिछले साल 23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी क्षेत्र में उतरा था। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया था।
ISRO ने चंद्रयान-3 का डेटा किया सार्वजनिक
जानकारी के अनुसार, इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पर लगे पांच पेलोड से प्राप्त 55 गीगाबाइट (GB) से अधिक डेटा को दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिए सार्वजनिक कर दिया है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि यह डेटा उन वैज्ञानिकों तक ही सीमित नहीं रहेगा, जिन्होंने उन उपकरणों को बनाया है, बल्कि इसे देश और दुनिया के सभी शोधकर्ताओं को विश्लेषण के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
7 पीढ़ियों तक खत्म नहीं हो सकता पैसा, जिन लोगो की हथेली पर पाया जाता हैं ये निशान?
किस लिए इस्तेमाल होगा चंद्रयान-3 का डेटा?
चंद्रयान-3 का डेटा सेट भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डेटा सेंटर (ISSDC) के PRADAN पोर्टल पर उपलब्ध है। जानकारी के अनुसार, प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह का स्थलीय रासायनिक विश्लेषण किया, जिससे चंद्रमा की उत्पत्ति और विकास के बारे में बेहतर समझ विकसित हुई है। यह जानकारी भविष्य में चंद्रमा पर संभावित संसाधनों के अन्वेषण और उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है।
अहमदाबाद की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के डेटा का अध्ययन करने के बाद अनुमान लगाया है कि चंद्रमा मैग्मा के विशाल महासागर से विकसित हुआ था, जो बाद में ठंडा हो गया। यह विश्लेषण चंद्रमा पर मिट्टी के माप से संबंधित है, जिसे प्रज्ञान रोवर ने सतह पर 100 मीटर की दूरी तय करते समय कई बिंदुओं पर दर्ज किया था।
7 पीढ़ियों तक खत्म नहीं हो सकता पैसा, जिन लोगो की हथेली पर पाया जाता हैं ये निशान?