India News (इंडिया न्यूज), Weather Update : राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। सुबह और शाम को ठंडी हवा के चलते लोगों ने सर्दी के कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 22 नवंबर से 26 नवंबर के बीच अधिकतम पारा 26 तो न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। वहीं आज भी अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। उत्तर से दक्षिण तक पारा हर दिन लुढ़क रहा है। उत्तर भारत में हवा अब भी खराब है। पांच दिन घने कोहरे के आसार हैं। पूरे एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। इसे देखते हुए गंभीर वायु प्रदूषण के बीच बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली सरकार ने अपने 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था लागू कर दी है।

अब तक की सबसे ठंडी रात

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात बुधवार को दर्ज की गई। यहां तापमान गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। सोमवार को मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जब तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार रात यह 16.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आर्द्रता का स्तर 84 से 63 प्रतिशत के बीच रहा।

UP में रिवॉल्वर के दम पर कैसे धमकाए जा रहे वोटर्स? अखिलेश यादव ने दिखाया चौंकाने वाला वीडियो, क्या होगा CM योगी का जवाब

आसपास के राज्यों का हाल

दिल्ली से लगे हुए राज्यों की बात करें तो यूपी में न्यूनतम पारा 10-11 डिग्री तक जा रहा है, इसकी वजह से कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं राजस्थान में लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं पंजाब-हरियाणा में भी तापमान गिर रहा है। सुबह शाम लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत होगी। अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब में न्यूनतम पारा 13 से 9 डिग्री तक नीचे जा रहा है. हरियाणा में भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

महिला ने जैसे ही ऑन किया हेयर ड्रायर वैसे ही हो गया…मामला जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, इस्तेमाल करने से पहले सोचेंगे 100 बार