होम / ENBA Awards: ईनबीए अवार्ड में आईटीवी नेटवर्क का जलवा, कुल 25 पुरस्कार किए अपने नाम

ENBA Awards: ईनबीए अवार्ड में आईटीवी नेटवर्क का जलवा, कुल 25 पुरस्कार किए अपने नाम

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 28, 2023, 10:02 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), ENBA Awards, दिल्ली: मीडिया के सबसे प्रतिष्ठित अखबारों में से एक ENBA अवार्ड में आईटीवी नेटवर्क ने बेहतर प्रर्दशन करते हुए 24 अवार्ड अपने नाम किए गए। यह अवार्ड आईटीवी नेटवर्क समूह के अलग-अलग कार्यक्रमों को दिए गए। सर्वश्रेष्ठ करेंट अफेयर्स कार्यक्रम- पश्चिमी क्षेत्र – गुजराती, मराठी (क्षेत्रीय) कैटेगरी में इंडिया न्यूज़ (रीजनल) गुजरात के मर्डर केस कार्यक्रम को गोल्ड अवार्ड ने नवाजा गया है।

सर्वश्रेष्ठ टॉक शो – अंग्रेजी कैटेगरी में न्यूज एक्स के कार्यक्रम मेडिकली स्पीकिंग को रजत अवार्ड से नवाजा गया। क्षेत्रीय चैनल या कार्यक्रम के लिए सर्वश्रेष्ठ गहन श्रृंखला (बॉक्स से बाहर) उत्तरी क्षेत्र- हिंदी, पंजाबी (क्षेत्रीय) कैटेगरी में लैंपी वायरस अभियान के लिए इंडिया न्यूज़ (रीजनल) राजस्थान को कांस्य दिया गया। सर्वोत्तम समाचार कवरेज – अंग्रेजी में ऑपरेशन जमुना के लिए न्यूजएक्स को कांस्य दिया गया।

अन्य अवार्ड किए अपने नाम-

  • सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज – उत्तरी क्षेत्र – हिंदी, पंजाबी (क्षेत्रीय) कैटेगरी में इंडिया न्यूज़ रीजनल यूपी के रियलिटी चेक को गोल्ड ।
  • सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज – अंतर्राष्ट्रीय – हिंदी कैटेगरी को इंडिया न्यूज नेशनल के श्रीलंका में की गई रिपोर्टिग को रजत।
  • मनोरंजन का सर्वश्रेष्ठ कवरेज- अंग्रेजी में न्यूज एक्स के ईडीएम को रजत।
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ कवरेज- हिंदी में इंडिया न्यूज़ नेशनल के हम महिलाएँ को कांस्य।
  • यात्रा क्षेत्र पर सर्वश्रेष्ठ कवरेज- अंग्रेजी में अद्भुत थाईलैंड के लिए न्यूज़एक्स को कांस्य।
  • बेस्ट प्राइम टाइम शो – हिंदी में इंडिया न्यूज नेशनल के आंख कान खोल कार्यक्रम को कांस्य।
  • सर्वश्रेष्ठ प्राइम टाइम शो उत्तरी क्षेत्र- हिंदी, पंजाबी (क्षेत्रीय) में इंडिया न्यूज यूपी के मुद्दे की बात को गोल्ड।
  • प्राइम टाइम शो वेस्टर्न रीजन-गुजराती, मराठी (क्षेत्रीय) कैटेगरी में इंडिया न्यूज गुजरात के प्राइम शो को गोल्ड।
  • बेस्ट लेट प्राइम टाइम शो उत्तरी क्षेत्र- हिंदी, पंजाबी (क्षेत्रीय) कैटेगरी क्षेत्र में इंडिया न्यूज़ यूपी को हाहाकार कार्यक्रम के लिए रजत अवार्ड।
  • सर्वश्रेष्ठ एंकर- हिंदी में इंडिया न्यूज़ नेशनल के राशिद हाशमी को कांस्य अवार्ड।
  • सर्वश्रेष्ठ एंकर – पश्चिमी क्षेत्र – गुजराती, मराठी (क्षेत्रीय) में इंडिया न्यूज गुजरात के जिगरर देवानी को गोल्ड अवार्ड।
  • सर्वश्रेष्ठ समाचार निर्माता- अंग्रेजी में न्यूज़एक्स के कार्यक्रम लंका फ़ाइल्स को रजत अवार्ड।
  • सर्वश्रेष्ठ चैनल या प्रोग्राम प्रोमो- अंग्रेजी कैटेगरी में न्यूजएक्स के कार्यक्रम Statistically Speaking को रजत अवार्ड।
  • बेस्ट शो पहचान- अंग्रेजी में न्यूजएक्स के कार्यक्रम वी वीमेन वांट को गोल्ड।
  • सर्वश्रेष्ठ करेंट अफेयर्स प्रोग्राम-हिन्दी में इंडिया न्यूज नेशनल के आंख कान खोल कार्यक्रम को कांस्य।
  • सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज- हिंदी में इंडिया न्यूज नेशनल – इनखबर को रजत अवार्ड मिला, अपनी स्टोरी ‘गुजरात में इस बार किसके हाथ बाजी’ के लिए ।
  • सामाजिक सरोकार के लिए सर्वोत्तम अभियान – अंग्रेजी में NewsX के ग्रेट इंडिया रन को रजत अवार्ड।
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल कैटेगरी में NewsX में कांस्य पदक।
  • यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर कैटेगरी में न्यूजएक्स के यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर कार्यक्रम के लिए गोल्ड अवार्ड मिला।

यह भी पढ़े-

Tags:

ENBA Awards

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
Lok Sabha Election Fifth Phase: 49 सीटों, 6 राज्यों, 2 UT में आज होगा मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर- जानें 10 प्वांट्स- Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
ADVERTISEMENT