India News (इंडिया न्यूज), Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार (14 जुलाई) की सुबह गन कैरिज फैक्ट्री के पास नशे में धुत कुछ लोगों ने एक कार पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि इस वजह से 66 वर्षीय सेवानिवृत्त नर्स की मौत हो गई। वहीं पीड़िता विराज दुबे अपने भतीजे के साथ दुर्गा नगर ग्वारीघाट इलाके में अपने घर जा रही थी। तभी यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई।
नशे में धुत लोगों ने किया हमला
बता दें कि, मृतक विराज दुबे कार की पिछली सीट पर बैठी थीं। नशे में धुत कुछ लोगों ने वाहन पर पथराव किया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। घमापुर थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार अंधवार ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उसके भतीजे ने पुलिस को बताया कि उसने उमस भरे मौसम से बचने के लिए अपनी कार की खिड़की नीचे कर ली थी, क्योंकि गाड़ी में एयर-कंडीशनिंग नहीं थी।
Bhadohi: नशेड़ी बारातियों को कंट्रोल करने गई यूपी पुलिस, टीम पर हमला के बाद 11 गिरफ्तार
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अपराध के पीछे के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वे सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। क्योंकि पीड़ित के परिवार को संदेह है कि हमला लूटपाट के उद्देश्य से किया गया हो सकता है।
KP Sharma Oli: नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज, केपी शर्मा ओली नए प्रधानमंत्री नियुक्त