होम / Jagdeep Dhankhar: महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व – उपराष्ट्रपति

Jagdeep Dhankhar: महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व – उपराष्ट्रपति

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : September 5, 2023, 7:33 am IST

India news(इंडिया न्यूज़),Jagdeep Dhankhar: केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बड़ा बयान दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि जल्द ही संविधान में संसोधन कर महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत को 2047 तक सबसे विकसित देश बना देगी। उपराष्ट्रपति ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में महारानी महाविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत करते हुए कहा जहां तक संविधान का सवाल है, मैं चाहता हूं कि पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनाव में लड़कियों और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलना चाहिए।

चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 और आदित्य-एल1 में महिलाओं का योगदान

उपराष्ट्रपति ने चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 और आदित्य-एल1 अंतरिक्ष मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी मिशन में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। महिलाओं को अब राष्ट्र के विकास में योगदान देना होगा। 2022 में भारत की प्रति व्यक्ति डेटा खपत संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की तुलना में अधिक थी। इसलिए हमें भारतीयों पर गर्व होना चाहिए। नई शिक्षा नीति पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा देश की शिक्षा के विकास में नई शिक्षा नीति काफी महत्वपूर्ण है। आज हमारे पास बड़ा अवसर है। आप कभी भी तनाव में न रहें। असफल होने से न डरें।

आज भारत मजबूत स्थिति में

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज भारत मजबूत स्थिति में है। फिर भी कुछ लोग क्यों मजबूर दिखाना चाहते हैं। देश को मजबूर बताने वालों को जवाब देना आप सभी का काम है। बता दें कि उपराष्ट्रपति सोमवार को जयपुर में महारानी कालेज में राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की भागीदारी विषय पर आयोजित सेमिनार संबोधित कर रहे थे। समझदारी से काम लीजिए, लेकिन अपनी बात रखिए।

उपराष्ट्रपति ने छात्राओं को दिए गुरुमंत्र

उपराष्ट्रपति ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको एक-दो गुरुमंत्र देकर जा रहा हूं। उसे जीवन में जरुर फालो करना। उन्होंने कहा अगर कोई अच्छा विचार आपके दिमाग में आ गया है तो दिमाग को पार्किंग स्टेशन मत बनाओ। कहा, देश की गरिमा और संस्थाओं पर कोई कालिख लगाए, ये हमारी संस्कृति नहीं।

यह भी पढ़े

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

एचआईवी वैक्सीन के सफल परीक्षण से एड्स के इलाज की उम्मीदें जगी, यहां पढ़ें
MS Dhoni: क्या धोनी IPL से लेंगे संन्यास? CSK सीईओ ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
IPL के टिकट के चक्कर में बेंगलुरु के व्यक्ति को लगा 3 लाख का चूना, मामला जान उड़ जाएंगे होश-Indianews
MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
ADVERTISEMENT